शहर में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई। बुधवार को 12 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें अधिकांश मरीज नए क्षेत्र के थे। इसके चलते गुरुवार को नगर निगम द्वारा सभी चार क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया।
बुधवार को जिन 12 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी वे उदापुरा, मोती तबेला, गांधी नगर, अंबिका पुरी कॉलोनी में रहते थे। इन क्षेत्रों में कोरोना मरीज मिलने का यह पहला मामला है। इसके चलते गुरुवार को निगम ने यहां टैंकरों के माध्यम से सैनिटाइजेशन कराया।
छत्रीबाग में गलियां तक सैनिटाइज
कोरोनावायरस प्रभावित क्षेत्र से घिरे छत्रीबाग की गलियों तक को सैनिटाइज किया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार टाटपट्टी बाखल, मोती तबेला और उदापुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं यह तीनों क्षेत्र छत्रीबाग के आस-पास स्थित हैं। यहां पर गलियों के अंदर भी सैनिटाइजेशन किया गया है।